रायगढ़ – – लॉयंस क्लब सीटी , दिव्या ऊर्जा, लॉयंस क्लब प्राइड द्वारा रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष सहभागिता की गई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड सचिव डॉ नेहा अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 300 खिलाड़ियों एवं 60 प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं निर्णायकों ने भाग लिया।
युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन एवं सम्मान हेतु लायंस क्लब प्राइड की ओर से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के लिए कुल 8 कप प्रदान किए गए।

विशेष योगदान– इस सेवा कार्य में लायन मनीषा वर्मा, सदस्य लायंस क्लब प्राइड, द्वारा अपने स्वर्गीय पति लायन ऋषि वर्मा की स्मृति में लायंस क्लब प्राइड की ओर से 8 कप का विशेष योगदान दिया गया। उनका यह भावपूर्ण योगदान युवा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ अपने जीवनसाथी की स्मृति को सेवा कार्य से जोड़ने की प्रेरणादायी पहल रही। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी शशिमोहन की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं निर्णायकों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से युवा सशक्तिकरण, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन एवं सम्मान का संदेश दिया गया। यह गतिविधि लायंस क्लब प्राइड की “वी सर्व की भावना के अनुरूप सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही।







