Homeदेश-राज्य80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास...

80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर

spot_img

रायगढ़ – – जिले के 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बस पास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला परिवहन कार्यालय, गढ़उमरिया, रायगढ़ में 14 एवं 15 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर दोनों दिवस सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। जिले के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, वे शिविर में उपस्थित होकर बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। बस पास बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। जिला परिवहन विभाग ने पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होकर बस पास सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments