Homeदेश-राज्यखेल के मैदान से सफलता के सबक तक..

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक..

spot_img

डॉ.मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और  रविशंकर स्कूल रायगढ़ का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

रायगढ़ – – शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में आज 28सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय के स्काउट- गाइड और शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ के बच्चों का ट्विनिंग स्कूल कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।यह कार्यक्रम शिक्षाविद् केंद्रीय विद्यालय गीता सिंह(स्काउट -गाइड प्रभारी)और डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला चांदमारी रायगढ़ के प्रभावी नेतृत्व में संपन्न हुआ।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ मनीषा त्रिपाठी ने बताया कि सर्व प्रथम सभी बच्चों, शिक्षकों का आत्मीय स्वागत कर परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात् स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने चांदमारी स्कूल के बच्चों को रोचक -मनोरंजक खेल गतिविधियां करवाईं यथा -बेलून फुलाना व फोड़ना, खो-खो, फुटबॉल शतरंज, रस्सी -कूद आदि। दोनों शालाओं के बच्चों के बीच स्नेहिल वातावरण निर्मित हो गया, बच्चों ने उत्साह पूर्वक खेल में अपनी सहभागिता निभाई। इसके बाद कार्यालय  में”इनसे मिलिए”कार्यक्रम शिक्षाविद् गीता सिंह के लिए रखा गया था आयोजित की गई। प्रेमलता चंदेल प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी रायगढ़ की उपस्थिति में शिक्षाविद् गीता सिंह का राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ, शाल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने अपने स्वागत उद्बोधन पश्चात् शिक्षाविद् गीता सिंह को अपने जीवन -वृत्तांत हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने अपने जीवन-काल में आने वाले संघर्षों के साथ अपनी कामयाबी के बारे में जानकारी दी तथा अपने मित्र डॉ.मनीषा त्रिपाठी के साथ विद्यार्थी जीवन व संघर्ष के बिताए हुए दिनों को याद किया।

सभी बच्चों ने ध्यान पूर्वक उनकी बातों को सुना, कुछ बच्चों ने उनसे कामयाबी अर्जित करने हेतु प्रश्न भी पूछे जिसका सटीक जवाब बच्चों को दृष्टांत देते हुए शिक्षाविद् गीता सिंह ने दिया, शाला की प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी द्वारा शाला व विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और भविष्य में इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम एक साथ करते रहने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही। बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी जिसका सभी ने आनंद लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments