Homeदेश-राज्यराइजिंग किड्स स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया गया...

राइजिंग किड्स स्कूल में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

spot_img

रायगढ़। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, कुसमुरा, रायगढ़ में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अनुषा कातोरे, डायरेक्टर अरुण कातोरे एवं कोतरा रोड थाना पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधी फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी एवं पिन की जानकारी मांगने, संदिग्ध लिंक भेजने, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन खरीदारी, फर्जी नौकरी एवं इनाम के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। विद्यार्थियों को विशेष रूप से समझाया गया कि ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, पासवर्ड तथा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।

साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा न करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय उसकी सत्यता की जांच करने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने तथा समय रहते शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर घबराने के बजाय तुरंत कार्रवाई करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर अपराध के प्रति सजगता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक डिजिटल नागरिक बनाना रहा। विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुलिस विभाग एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती अनुषा कतोरे ने कहा कि आज के डिजिटल युग में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देना भी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने और सुरक्षित डिजिटल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments