शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार की पहल
रायगढ़ – – राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े भंडार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के मनसा अनुरूप जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू के निर्देशानुसार विद्यालय के प्राचार्य कुमुदिनी चौहान और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पुष्पांजलि दासे के संयोजन एवं नेतृत्व में तिरंगा मसाल रैली और विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ।



वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए टीचर पुष्पांजलि दासे ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रारंभ मसाल रैली से हुआ। रैली को ग्राम के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा हर झंडी दिखाकर किया गया रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति के नारे लगाए गए और बैनर पोस्टर से देशभक्ति की भावना जागृत किया गया तत्पश्चात रैली विद्यालय परिसर में वापस आकर संगोष्ठी के रूप में परिवर्तित हुई।
इस अवसर मुख्य अतिथि पर ग्राम के प्रतिष्ठित पूर्व बी डी सी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष पंचानन गुप्ता द्वारा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य देश भक्ति एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावनाओं को जागृत किया जा सके जिससे कि लोगों में राष्ट्रीय ध्वज एवं वंदे मातरम गीत के प्रति देशभक्ति की भावना को बलवती हो सके ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ग्राम के सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा कहा गया की तिरंगा अभियान कार्यक्रम में विविध कार्यक्रमों का आयोजन साइकिल रैली, तिरंगा मेला , मशाल रैली, रंगोली प्रतियोगिता , देशभक्ति गीत का गायन, नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे देश में लोगों तक तिरंगे के प्रति सम्मान एवं वंदेमातरम् के प्रति अपनापन और प्यार प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कोशिश किया जा रहा है ।
हम सबको मिलकर भारत को उन्नत और श्रेष्ठ बनाना है। बुनगा के उपसरपंच विनोद साव ने भी भारत की तिरंगा को वैश्विक पटेल पर सदैव लहराते रहने की कामना प्रेषित करते हुए भारत माता के सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए युवाओं को आव्हान किया।
कक्षा 11वीं के छात्र विद्या प्रधान विद्या चौहान बच्चे सब सावित्री सारथी , जया साव, हिना,अंजू विशाल, आर्यन, अमित, कृष्णा द्वारा तिरंगा गीत मधुर कंठ से गाया गया।
वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पांजलि दासे के द्वारा और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य कुमुदिनी चौहान ने किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान शबीना खान, दिलेश्वरी जांगड़े, तरन्नुम फातिमा ,अरुण प्रभा मीरी, नीरज सिंग सुरेश देनजरे,घनश्याम कृष्ण आदि समस्त शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं का सहयोग रहा।







