Homeदेश-राज्यएक पेड़ - भावी पीढ़ी के लिए वरदान - सुनील रामदास

एक पेड़ – भावी पीढ़ी के लिए वरदान – सुनील रामदास

spot_img

रायगढ़ – – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पंडरीपानी, रायगढ़ में एक बार फिर हरियाली का संकल्प लिया गया। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन, समाजसेवी सुनील रामदास के विशेष मार्गदर्शन में निर्देशानुसार बारिश के मौसम में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। जिसमें नव सृजन की भी पहल रही।

बारह वर्षों से निरंतर सेवा – – विगत 12 वर्षों से लगातार बारिश के मौसम में यह पवित्र अभियान चलाया जा रहा है। उद्देश्य एक ही पर्यावरण संरक्षण को बेहतर बनाना और धरती को हरा-भरा रखना।वहीं इस बार विगत एक जुलाई से शुरुआत पंडरीपानी में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन एवं नवसृजन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान करंज, नीम और जामुन के 7 से 8 फीट ऊंचे पेड़ लगाए गए। बड़े पेड़ लगाने से उनकी जीवित रहने की दर अधिक रहती है। समाज के प्रबुद्धजन रहे शामिल – – कार्यक्रम में सुभाष त्रिपाठी – संपादक बयार, भैया लाल पटेल – सरपंच पंडरीपानी, भारत त्रिपाठी – रायगढ़ टूडे, दुर्गाशंकर नायक – सचिव नवसृजन, किशोर पटनायक – कोषाध्यक्ष, आशा त्रिपाठी – साहित्यकार, नीता पटनायक, शैलैष गुरु, शालिनी गुरु, ललिता त्रिपाठी, आदिल, उमेश गुप्ता* सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।इसी तरह रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम प्रमुख रामनंदन यादव अपने सहयोगियों संजू चौहान, रामशरण, अनिल चौहान और फोटोग्राफर हरि बेहरा के साथ पूरे अभियान में सक्रिय रहे।

चेयरमैन सुनील रामदास की अपील – – चेयरमैन सुनील रामदास ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि इस पौधारोपण अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में पौधे व वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। ताकि पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर रहे। इसका लाभ हमारी भावी पीढ़ी को मिलेगा। एक पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं।

spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments