कवि सत्य प्रकाश शर्मा ' सत्य' को काव्य वाटिका ने किया सम्मानित

ग्रीन व्यू कॉलोनी में हुआ साहित्यक कार्यक्रम

रायगढ़ - - काव्य वाटिका की सुगंध दूर दूर तक फैल चुकी है। इस सुगंध से प्रभावित कवि सत्य प्रकाश 'सत्य' भी खींचे चले आए व जिंदल की कालोनी में काव्य वाटिका के संस्थापक सदस्य अरविंद सोनी सार्थक के संयोजन में एक भव्य कार्यक्रम  ग्रीन व्यू कालोनी में आयोजित किया गया। जहाँ काव्य वाटिका की ओर से 34 वें सम्मान से कवि सत्यप्रकाश सत्य को सम्मानित किया गया।

श्रृंगार के कवि हैं सत्य - - कवि सत्य प्रकाश सत्य मुख्य रूप से श्रृंगार के कवि हैं जिनकी प्रकाशित पुस्तकों मे प्रमुख:- "चलना ही जीवन है हर पल", "जो जुबां से कह न पाया", "सत्य के कंधे पर", "स्वाति की परीक्षा", "चातक के स्वर" हैं। वहीं पद्मश्री गोपाल दास नीरज साहित्य सम्मान से सम्मानित कवि सत्य प्रकाश अनेकों सम्मान से सम्मानित हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन में इनका काव्य पाठ सराहा गया है। काव्य वाटिका ऐसे सुप्रसिद्ध साहित्यकार को सम्मानित करते हुए अत्यंत गौरवान्वित महसूस करती है।

इनकी रही उपस्थिति - - कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  श्यामनारायण श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सपना श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद सोनी सार्थक रहे। मां वीणापाणि के पूजन अर्चन पश्चात सार्थक द्वारा सरस्वती वंदना पढ़ी गई । तद्उपरांत पोस्टर अनावरण कर कवि सत्यप्रकाश सत्य का काव्य वाटिका की ओर से शाल ,श्रीफल, स्मृति चिन्ह् एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। कवि सत्य प्रकाश ने अपने साहित्यिक परिचर्चा के साथ लेखन अनुभव को सांझा करते हुऐ मनभावन गीत सुनाए  साथ ही सभी साहित्यकारों ने श्रेष्ठ काव्य पाठ किया।वहीं इस सम्मान समारोह में रायगढ़ के साहित्य कार उपस्थित हुए। अरविंद सोनी सार्थक, सुप्रसिद्ध चित्रकार मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अरुणा साहू, श्रीमती साधना मिश्रा, डा. सुधा देवांगन 'सुचि', डा. आशा मेहर 'किरण' दीपक महापात्रे, तरुण यादव,प्रीति यादव, डा. अजय पटनायक "मयंक", डा. गुलशन खम्हारी "प्रदुम्न " लीशा पटेल,स्वाति पड्या, सफल संचालन अरविंद सोनी सार्थक ने किया एवं मनोज श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page