रायगढ़ ब्यूटी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, मंजुला त्रिपाठी भारी बहुमत से पुनः बनीं अध्यक्ष

रायगढ़ - - शहर में ब्यूटी पार्लर व्यवसाय से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संगठित करने वाली संस्था रायगढ़ ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विगत शुक्रवार को एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संरक्षक तारा श्रीवास ने बताया कि मतदान के पश्चात आए परिणामों में मंजुला त्रिपाठी को एक बार फिर भारी बहुमत से अध्यक्ष चुना गया। महानगरों की तर्ज पर रायगढ़ में भी बड़ी संख्या में महिलाएं ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने के साथ ही अपने परिवार का भरण-पोषण भी कर रही हैं। इसी वर्ग की आवाज और संगठनात्मक ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से गठित इस पंजीकृत संस्था (रजिस्ट्रेशन क्रमांक 122202357526) के पूर्व कार्यकाल की समाप्ति पर यह चुनाव कराया गया।

उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर ममता नायक, सचिव शशि माली, सह उपाध्यक्ष प्रियंका रात्रे, सह सचिव अनीता साहू, कोषाध्यक्ष ज्योति उरावा तथा सह कोषाध्यक्ष बबिता साहू निर्वाचित हुईं। इसके अलावा सांस्कृतिक सचिव प्रियंका वैष्णव, सांस्कृतिक सह सचिव श्रुति, सांस्कृतिक कोषाध्यक्ष सुषमा, सांस्कृतिक सह कोषाध्यक्ष सुमित्रा, सेमिनार ऑर्गनाइज़र रंजना व गायत्री, टीम लीडर सोनू व नीलम, मीडिया प्रभारी शीतल, ममता, पिंकी तथा सह मीडिया प्रभारी काजल व पुष्पा को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। टीम सपोर्टर के रूप में माया, कछुआ, रानू जायसवाल, रोजी दीदी सहित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ज्योति सराफ, रमा, तुमपा गुप्ता, प्रीति, रंजीता, शबाना सिद्दीकी, मुस्कान, शिवानी, मधु, गीता, रेखा, ममता सिंह व अंजुम का चयन किया गया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page