गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी में महाभंडारा का हुआ आयोजन

लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल

रायगढ़ - - शहर के पंडरीपानी स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री शक्ति पीठ्म माता महालक्ष्मी मंदिर में लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड अध्यक्ष पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में व सभी सदस्यों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का आयोजन किया गया।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष पूनम पवन सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अब क्लब के सामाजिक जनहित कार्यों की शुरुआत होगी और सभी सदस्यों की पहल से इसे नव्यता और भव्यता दी जाएगी। वहीं कार्य प्रारंभ पूर्व माता महालक्ष्मी मंदिर में मंदिर के प्रमुख आचार्य सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं रविभूषण शास्त्री के सानिध्य में सभी सदस्यों ने आज 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर विधिवत ढंग से पूजा की।

इसके पश्चात  श्रद्धा से महाभंडारा का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया गया। जिसमें शहर के श्रद्धालुओं ने इस पुनीत महाभंडारा में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। वहीं महाभंडारा के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पूनम सिंह, उर्दना बटालियन एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल, शाइना मलिक, प्रियंका सक्सेना, भावना पुलस्त्य, सुरेंद्र टुटेजा, चरणजीत घई, तजेंद्र टुटेजा, रानू पटेल, मंजू डालमिया आशा बेरीवाल सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page