वी डिस्ट्रिक्ट क्लब की एरिया आफिसर बनीं पूनम रवि द्विवेदी

जबलपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

रायगढ़ - - विगत 22 जून को जबलपुर मध्य प्रदेश के होटल कृष्णा में शानदार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हमारी वी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीय मनीषा सोनी जी के द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें द एसोसिएशन क्लब्स ऑफ़ इंडिया वी डिस्ट्रिक्ट 323G- 3अपराजिता के सभी 35 क्लबों के पदाधिकारी ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं 2025-26 की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट आदरणीय मनीषा सोनी ने रायगढ़ जिले के 5 क्लबो का पदभार वी पूनम रवि द्विवेदी को सौपा। सर्वप्रथम पूनम को एरियाऑफिसर का स्लैश व पिन पहना कर सम्मानित किया गया फिर उन्हें शपथ दिलाई गई जो रायगढ़ वी क्लब प्रेरणा की पदाधिकारी है। वहीं पूनम के एरिया 7 कालरात्रि अंतर्गत आने वाले 5 क्लब है जो की एम•पी• छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा एरिया है। रायगढ़ जिला जिसमें 5 क्लब आते हैं वी क्लब प्रेरणा रायगढ़ वी क्लब रायगढ स्माइल वी क्लब अपराजिता डभरा वी क्लब खरसिया सिटी वी क्लब पारिजात सारंगढ़ जिनका पद भार पूनम द्विवेदी को दिया गया है। उन्होंने भी इन सभी क्लबों का नेतृत्व करते हुए शानदार कार्य करने का आश्वासन अपनी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी को दिया है।

वी पूनम द्विवेदी पहले भी सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई है व वर्तमान में भी बहुत सारे शानदार पदों का निर्वहन कर रही हैं। गौ सेवा इनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है जीव के प्रति दया का इनका अलग ही भाव है। वहीं पूनम द्विवेदी ने कहा कि जबलपुर शपथ ग्रहण समारोह में जाकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और वह समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की पूरी कोशिश करेंगी। उक्त जानकारी वी क्लब प्रेरणा रायगढ़ की पूर्व एरिया ऑफिसर श्वेता नीरज शर्मा ने दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page