जगन्नाथ मंदिर में प्रियांशी मिश्रा ने दी ओडिसी की मनभावन प्रस्तुति

रायगढ़ - - शहर के राजापारा स्थित शहर के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में रियासत काल से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मंदिर पूजा - अर्चना की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ धूमधाम से मनाने की परंपरा चली आ रही है। जिसकी पूरे शहर में धूम रहती है और हजारों श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा से रथयात्रा महोत्सव में भाग भी लेते हैं। वहीं इस बार भी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा रथोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।वहीं धार्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 11जून को स्नान दान पूर्णिमा तिथि के शुभ अवसर पर राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में सुयोग्य पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ महाप्रभु की पूजा अर्चना की गई व 108 पवित्र जल से अभिषेक कर स्नान कराया गया।स्नान के पश्चात हरि बोलो के पवित्र मंत्र से मंदिर परिसर गुंजित हो गया। वहीं अब इसी के साथ ही रथोत्सव कार्यक्रम का भी शुभारंभ हो गया। धार्मिक मान्यतानुसार स्नान के बाद भगवान महाप्रभु अब बीमार हो जाएंगे व मंदिर के पुजारी जड़ी-बूटियों से उनका इलाज करते हैं। प्रभु के अस्वस्थ होने की वजह से 15 दिनों तक मंदिर का कपाट भी बंद रहेगा और भक्तगण उनका दर्शन नहीं कर पाएंगे वहीं अब 15 दिनों के बाद मंदिर खुलेगा व 27 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी जिसमें विराजित होकर महाप्रभु शहर का परिभ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे।

महाप्रभु को लगा छप्पन भोग - - महाप्रभु को स्नान पूजा अर्चना कराने के बाद श्वेत वस्त्र पहनाया गया व उनको श्रद्धा से छप्पन भोग भी अर्पित कर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

प्रियांशी ने दी यादगार प्रस्तुति - - धार्मिक इस कार्यक्रम के अन्तर्गत शाम को विभिन्न कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, ओडिसी नृत्य, एवं महाप्रभु के समक्ष संध्या कालीन महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में जिले के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य महालक्ष्मी मंदिर पंडरीपानी के मुख्य आचार्य पं रविभूषण शास्त्री की सुपुत्री प्रियांशी मिश्रा ने भी ओडिसी पारंपरिक वेशभूषा में सज धजकर अपनी मनभावन प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी लोगों को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर दी। इसी तरह अन्य कलाकारों ने भी यादगार प्रस्तुति दी। वहींअब आगामी 27 जून को रथोत्सव को भव्यता देने में श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के सभी श्रद्धालुगण भव्यता देने में जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page