अशोक बटटीमार ने जिला ताईक्वांडो संघ का अध्यक्ष पद छोड़ा

प्रदेश महासचिव सचिव को सौंपा इस्तीफा अठारह महीनों का रहा शानदार कार्यकाल

रायगढ़ 11  अक्टूबर : रायगढ़ जिला ताईक्वाडो संघ के अध्यक्ष अशोक बटटीमार ने अपने अध्यक्ष पद से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश महासचिव अनिल द्विवेदी को अपना इस्तीफा सौंपा। अशोक बटटीमार लगभग अठारह महीनों से संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में दो राज्यस्तरीय सफल आयोजन कराए। उनके कार्यकाल में बहुत से  प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों में हुआ। बहुत ही शानदार कार्यकाल रहा उनका पर कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page