गरिमामयी आयोजन में हुए सम्मानित
रायगढ़ – – शहर के सेवाभावी कई सामाजिक धार्मिक संस्था से विशेषकर अपना घर आश्रम से जुड़े बजरंगलाल बीके को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान की राष्ट्रीय समारोह समिति द्वारा
रायपुर के पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित एक गरिमामयी समारोह मे उनकी सतत समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

ज्ञात है कि नगर मे सेवाभावी बजरंगलाल बीके को विशेषकर शहर में विशेषकर निकटस्थ स्थापित अपना घर आश्रम में
मंदबुध्दि, मानसिक रूप से बीमारों को निरंतर उनके द्वारा कि जाने वाली , कुशल सेवा, ब्यवस्था देखरेख के लिए पुरे जिले में जाना पहचाना जाता है।
समाज सेवा शिरोमणि सम्मान हेतु सम्मानित किये जाने पर
नगर व जिले के शुभचिंतकों,स्नेहीजन,अग्रवाल संगठन,गौशाला,दादी समिति,अग्रसेन साँझाचूल्हा आदि संगठनों ने हर्ष ब्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की है।







