बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
रायगढ़ – – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का नेक कार्यक्रम को नव आयाम दिया।
संस्था के सदस्यों ने अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल और कार्यक्रम संयोजक के.बी. गोयल एवं मनोज अग्रवाल मुन्नू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की मुस्कान ही सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 14 अगस्त को दोपहर 11. 30 बजे शहर के शासकीय प्राथमिक स्कूल, जूटमिल में क्लब ने जूता-मोजा, टाई-बेल्ट वितरण के साथ सतत वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

बच्चों की मुस्कान हमारी खुशी है – – अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बच्चों को पौधे भी वितरित किए गए।

वहीं हमारा छोटा सा प्रयास जब किसी बच्चे के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाता है, तो यही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। शिक्षा के साथ-साथ हम पर्यावरण को भी संवारने के लिए संकल्पित हैं।
इनकी रही उपस्थिति – – कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, विनोद अग्रवाल ‘अजंता’, सुभाष अग्रवाल ‘चिराग’, आनंद बेरीवाल, के.बी. गोयल, ओमी अग्रवाल, संजू छाबड़ा, सुनील गर्ग, उपेन्द्र सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही।
सभी ने बच्चों को सामग्री वितरित कर सेवा और पर्यावरण के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।वहीं कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।







