Homeदेश-राज्यलॉयंस क्लब मिड टाउन एवं द्रौपदी रामदास फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण और...

लॉयंस क्लब मिड टाउन एवं द्रौपदी रामदास फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण और फलदार पौधों का वितरण

spot_img

बजरंग डीपा शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायगढ़ – – पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लॉयंस क्लब मिड टाउन एवं द्रौपदी रामदास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बजरंग डीपा शासकीय प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में भव्य वृक्षारोपण एवं फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बच्चों को दिए गए फलदार पौधे – – कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को फलदार पौधे वितरित किए गए। साथ ही स्कूल परिसर में छायादार एवं पर्यावरण अनुरुप पौधों का रोपण किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

पौधारोपण के लिए सभी आगे आएं — अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने पौधारोपण पर कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन दायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है। बच्चों को बचपन से ही पेड़-पौधों के महत्व को समझकर उनकी देखभाल करने की आदत डालनी चाहिए। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

फाउंडेशन एवं स्कूल स्टाफ का रहा सहयोग – – कार्यक्रम संयोजक राम यादव, सुनील गर्ग, विजय अग्रवाल,दीपक मित्तल के विशेष मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। स्कूल की प्रधान पाठक रजनी ठाकुर, सुजाता साहू, शशि सरोज, राधा प्यारी पटेल, कुसुम लता भगत, पूर्णिमा बघेल एवं नर्सरी से संजू की मुख्य उपस्थिति रही। बैंक से लॉजी जार्ज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम प्रमुख रामनंदन यादव, लॉयंस क्लब मिडटाउन व स्कूल स्टॉफ सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments