वित्त मंत्री ओपी चौधरी और महापौर जीवर्धन चौहान हुए शामिल
रायगढ़ – – शहर के चाँदनी चौक में विगत 24 जुलाई को दसमीं तिथि के अवसर पर थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों ने श्रद्धा भाव से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना की और स्थल भगवान जगन्नाथ जी के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
वित्त मंत्री और महापौर की गरिमामयी उपस्थिति–इस भव्य धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान विशेष रूप से शामिल हुए। थवाईत महिला समिति की पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया। समिति की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भगवान को भोग अर्पित किया।
भक्तिमय हुआ चौक – – पूजा के दौरान हरि बोल, जय जगन्नाथ के जयकारे से पूरा चाँदनी चौक क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वहीं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और बच्चे भी दर्शन के लिए पहुंचे। ढोल-मंजीरे और भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
वित्त मंत्री ने दी शुभकामनाएँ – – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने थवाईत महिला समिति की धार्मिक पहल की हृदय से सराहनीय की साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को दसमीं रथ उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इसी तरह महापौर जीवर्धन चौहान ने भी समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाते हैं और उन्होंने भी उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रथ यात्रा उत्सव की बधाई दी। वहीं पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटे। कार्यक्रम को सफल बनाने में थवाईत महिला समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



