प्रचंड गर्मी में गौ माताओं को मिलेगी राहत की फुहार

एसपी शशिमोहन सिंह ने किया फोगर सिस्टम का शुभारंभ

रायगढ़ - - सेवा ही सच्ची मानव सेवा के पावन भाव को चरितार्थ करते हुए शहर के प्रसिद्ध मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा ने मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए शहर की गौशाला में एक अनुकरणीय पहल की है। प्रचंड गर्मी से गौ माताओं को राहत देने के पवित्र उद्देश्य से गौशाला परिसर में आधुनिक फोगर सिस्टम लगाया,जिसका भव्य शुभारंभ आज 27 मई को सुबह 10.45 बजे जिला पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया।

गौ पूजन से हुआ कार्यक्रम का आगाज - - कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल कोषा अध्यक्ष मधु गुप्ता व सभी सदस्यों ने गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात वहीं शाखा के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि एसपी शशिमोहन सिंह का आत्मीय स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। एसपी ने खिलाया गौ माता को चारा-प्रसाद--मुख्य अतिथि एसपी शशिमोहन सिंह ने स्वयं गौ माता का पूजन कर उन्हें चारा एवं प्रसाद अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने बटन दबाकर फोगर सिस्टम का शुभारंभ किया। फोगर शुरू होते ही ठंडी फुहारों से पूरा गौशाला परिसर सुहावना हो गया और गौ माता की जय के जयकारों से स्थल गुंजायमान हो उठा। वहीं इस अवसर पर एसपी शशिमोहन सिंह ने शाखा के इस पुनीत कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा, "गौ सेवा और उनकी सुरक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है। यह जीवन का सबसे बड़ा पवित्र धर्म-कर्म है। वहीं मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने शाखा सदस्यों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान-- कार्यक्रम के अंत में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, गौशाला अध्यक्ष अजय रतेरिया व  सदस्यों ने एसपी शशिमोहन सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए मंच सदैव तत्पर रहेगा।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल कोषा अध्यक्ष मधु गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page