देवसर वाली माता के जयकारे से गुंजित हुआ शहर 

मंगल पाठ और सुमधुर भजन संग झूमे श्रद्धालुगण

रायगढ़ - - शहर के देवसर वाली माँ का परिवार के श्रद्धालुगण बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ आज 15 मार्च को देवसर वाली माँ का भव्य द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इस धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 9 बजे सिटी कोतवाली के सामने स्थित देवसर माता मंदिर से भव्य बाजे - गाजे, आतिशबाजी और विशाल मनभावन रथ में माता की प्रतिमा स्थापित कर शोभा यात्रा हाथों में निशान यात्रा लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गयी जो हंडी चौक, सत्ती गुडी चौक कोतरा रोड होते हुए होटल ट्रिनिटी पूजा स्थल पहुँची।

सती गुड़ी चौक में भव्य आत्मीय स्वागत - - देवसर वाली माता की शोभा यात्रा की खुशी में शहर के सतीगुडी चौक को रंग बिरंगे गुब्बारे से विशाल गेट बनाया गया था जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं चौक में माता की महाआरती की गई और जयकारे से समूचा अंचल गुंजायमान हो गया। और शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल शरबत, फ्रूटी से आत्मीय स्वागत जगह - जगह किया गया।

माता रानी का कन्या पूजन - - भव्य धार्मिक आयोजन के अंतर्गत भव्य कलश शोभा यात्रा होटल ट्रिनिटी पहुँची जहां माता रानी का कन्या पूजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के साथ शामिल हुए वहीं दोपहर दो बजे से देवसर वाली माँ का मंगल पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मंगल पाठ में सैकड़ों महिलाओं ने मधुर स्वर में पाठ किया और रात आठ बजे देवसर वाली माँ की भव्य आरती की गई।

देश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने बांधा समां - - इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक रामअवतार अग्रवाल व अनिल अग्रवाल कोलकाता अपने मधुर मंगल पाठ से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को निहाल किए। वहीं मधुर भजन गीतों के साथ उपस्थित श्रद्धालुगण भाव विभोर होकर मस्त झूमे। धार्मिक इस भव्य आयोजन की लोगों ने बेहद सराहना की।इसी तरह मंदिरा धार्मिक ग्रुप कोलकाता के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की मनभावन प्रस्तुति दी गई। जिसे देखकर सभी मुग्ध हो गए और यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इनका रहा योगदान - - भव्य देवसर वाली माँ के धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में शहर के देवसर वाली माँ का परिवार के श्रद्धालु सदस्य मुकेश गोयल, तरुण अग्रवाल संजीवनी, राकेश बापोड़िया, अमित जिंदल, विमल अग्रवाल, हेमंत गोयल, मनोज अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल बीके एवं सभी श्रद्धालुओंं का बेहद सराहनीय योगदान रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page