आध्यात्म

अंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिला दिवस योग सत्र का आयोजन

लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ की अभिनव पहल रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ के सभी सदस्यों ने विगत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक डॉ. अंजू फिजियोथेरेपी क्लिनिक एवं डिवाइन योगा, नियर कालिंदी हाइट्स में महिला दिवस योग सत्र का शानदार आयोजन किया।

नारी स्वास्थ्य को महत्व – – अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ ने क्लब की थीम “Be Better” को ध्यान में रखते हुए दिन की शुरुआत एक प्रेरणादायक योग सत्र के साथ की गई।वहीं इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि “नारी स्वास्थ्य ही समाज कल्याण की नींव है।” जब महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहती हैं, तभी परिवार और समाज भी स्वस्थ एवं सशक्त बनता है।

डॉ अंजू ने किया संचालन – – योग सत्र का संचालन डॉ. अंजू द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा, मन में शांति और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।वहीं सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ योग सत्र में भाग लिया और महिला दिवस की शुरुआत स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। यह पहल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली रही, बल्कि समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देती है। वहीं कार्यक्रम के अंत में डॉ. अंजू का आभार व्यक्त किया गया और सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इनका रहा योगदान – – अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित महिला दिवस योग सत्र के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन श्रीमती पूनम सिंह, लॉयन डॉ सविता साव, सचिव लॉयन डॉ नेहा अग्रवाल, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन अंजू भारती सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page