बटमूल कॉलेज के एन एस एस शिविर जामगांव में पहुँचे जिला संगठक भोजराम पटेल

विधिक साक्षरता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन रायगढ़ - - उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना (महापल्ली) की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के निर्देशन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल  के मार्गदर्शन में दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक ओडिसा सीमावर्ती वनांचल ग्राम जामगाँव में " नशा मुक्त समाज के लिए युवा" पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर  का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ.के के गुप्ता एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीन खड़िया के कुशल नेतृत्व में लगभग 50 युवा छात्र छात्राओं की सहभागिता के साथ किया गया।

जहाँ प्रतिदिन जागरण से लेकर योग, श्रमदान, जागरुकता रैली, बौद्धिक परिचर्चा, खेलकूद, ग्राम संपर्क आदि के साथ रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी मे शिविर के चतुर्थ दिन शिविर निरीक्षण के साथ बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल का आगमन हुआ, उनके साथ रायगढ़ के वरिष्ठ स्वयं सेवक नवीन कुमार दुबे भी शिविर स्थल पहुँचे, जहां शिविर में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। शिविर निरीक्षक और मुख्य वक्ता जिला संगठक भोजराम पटेल ने कहा अगर आज का युवा वासना को उपासना में बदलकर कार्य करें तभी देश विकसित बन सकेगा,उन्होंने नशा मुक्ति विषय पर आधारित कई मुद्दों को युवाओं के सम्मुख रखा तथा युवाओं को राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

अनुशासित एवं दिनचर्या अनुरूप संचालित केवल सिविर स्थल की स्वच्छता को देखकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता जी की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्वयं सेवक नवीन कुमार ने भी युवाओं से चर्चा की और माय भारत पोर्टल के बारे मे विस्तार से बताया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता द्वारा जिला संगठक भोजराम पटेल, नवीन दुबे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ गरिमा सिंह के टीम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूरे टीम को एन एस एस लोगो से जड़ित स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें अधिकतर ग्रामवासी लाभान्वित हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान, सचिव दशरथ गुप्ता एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों द्वारा शहीद जवानों की परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए जामगांव के प्रत्येक घर में जाकर ग्राम वासियों से अंशदान के रूप सहयोग राशि इकट्ठा किया। जिसे जिला कोषालय में जमा किया जाएगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page