समाजसेवी रामजी लाल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की छह कुर्सियां

रायगढ़ - - शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति रामजीलाल अग्रवाल जो विगत एक दशक से भी अधिक समय से समाज के लोगों को निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर जरुरतमंद मरीजों की सेवा कर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह के अतिरिक्त राज्य के विशिष्टगणों व अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी सम्मानित होकर समाज व जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं और आज भी समयानुसार जनहित सेवा के कार्यों में समर्पित रहते हैं। समाजसेवी श्री अग्रवाल ने अपनी सहृदयता का परिचय देते हुए विगत 5 दिसंबर को समलाई देवी‌ मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के विश्राम हेतु छः कुर्सियां प्रदान की। उनके इस नेक पहल से मंदिर के लोग प्रसन्नचित हुए। साथ ही मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भी श्री अग्रवाल के सहयोग व मिलनसार व्यक्तित्व की हृदय से सराहना करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page