अन्य गतिविधियाँ

तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ मेला का भव्य आयोजन

5 सितंबर को होगा शुभारंभ लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन की अभिनव पहल

रायगढ़ – – जिले की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन द्वारा आगामी 7 सितंबर को स्थानीय रेड क्वीन प्रांगण में एक वृहद स्वास्थ शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें अंचल के लगभग 200 मरीजों का हार्ट व केंसर और स्पाइन कमर दर्द व नशो की जांच निःशुल्क देश के नामी डॉक्टरों द्वारा किया जावेगा जिसकी तैयारिया प्रारंभ कर दी गयी है। होगी निःशुल्क जाँच – – तीन दिवसीय इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लॉयन संजय अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्राथमिकता के आधार पर ही जांच संभव होगी केंसर के लगभग100 मरीज,हार्ट के 150,व कमर व नशो के दर्द के 200 मरीजों का ही जांच हो सकेगी अतः जिनके रजिस्ट्रेशन पहले होंगे उनको पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्राथमिकता मिलेगी इसके साथ ही डॉक्टरों द्वारा लिखी गयी दवाइयों भी 5 दिन की निःशुल्क दी जावेगी।

देश के नामचीन चिकित्सक करेंगे शिरकत – – अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी ने बताया कि आज 5 सितंबर से 7 सितंबर तक 3 दिनों के लिए बालको केंसर अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस द्वारा लगातार 3 दिन केंसर स्केनिंग डॉक्टरों की टीम के मार्गदर्शन में किया जावेगा व 7 सितंबर के देश के मशहूर केंसर विशेषज्ञ डॉ भारत भूषण द्वारा रिपोर्ट्स के आधार पर परामर्श दिया जावेगा।वहीं  इसके साथ ही शुगर,व बीपी की भी सटीक थेरेपी की जानकारी भी साउथ के मशहूर डॉक्टरों द्वारा दी जावेगी।

सात सितंबर को होगा समापन – –लॉयन संजय अग्रवाल ने बताया कि श्री हनुमान प्रसाद जिंदल जो कि लॉयन सुनील जिंदल के पिताश्री हैं के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेला का समापन 7 सितंबर को शाम 6 बजे एक समारोह के साथ विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। वहीं इन तैयारियों के प्रभारी लॉयन संजय अग्रवाल ने बताया कि जो भी व्यक्ति,इस शिविर का लाभ उठाना चाहते है उनको 5 सितंबर तक आवश्यक रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिस हेतु लॉयन आनंद बेरीवाल 9424185044 अन्य संपर्क नम्बरों पर अपना नाम अंकित करवाएं।

इस शिविर का लाभ उठाएं – – अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ओमी ने अंचल के सभी समाज के लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि लॉयंस क्लब के इस निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य चेकअप शिविर का लाभ उठाएं। वहीं इस तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन को सफल बनाने में लॉयंस क्लब परिवार के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page