श्री गुरुनानक स्कूल में भव्य स्वतंत्रता दिवस का हुआ आयोजन

बच्चों ने दी मनभावन प्रस्तुति

रायगढ़ - - श्री गुरुनानक हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। इस समारोह ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया और उन्हें हमारे देश के इतिहास और नायकों के बारे में जानने का अवसर दिया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार अमरजीत सिंह वाधवा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर सरदार बलवीर सिंह टुटेजा ने अध्यक्षता की और सरदार महेंद्र सिंह राजपाल एवं सरदार हरजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री गुरुनानक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह टुटेजा की उपस्थिति में बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाई और स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी और देशभक्त के रूप में तैयार होकर गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, जिससे हमारे राष्ट्र के नायकों की वीरता और भारतीय होने के गौरव को उजागर किया गया।

बच्चों के इन प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह को एक अविस्मरणीय बना दिया। इस समारोह को बेहतर और मेघावी बनाने में स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल दिलराज दिलीप सिंह की मेहनत का विशेष योगदान रहा। उनकी लगन और समर्पण से यह समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और सभी को एक यादगार अनुभव प्रदान किया। हम सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने इस समारोह में भाग लिया और अपने बच्चों का समर्थन किया। हम अपने छात्रों पर गर्व करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी देश के लिए गौरवपूर्ण योगदान देंगे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page