रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने मनाया यादगार स्वतंत्रता दिवस
रायगढ़ - - राष्ट्रीय पर्व को ऐतिहासिक एवं यादगार ढंग से मनाने की परंपरा रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी के विशेष मार्गदर्शन रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जायसवाल, सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती नुपूर गुप्ता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित सुश्री मोनिका इजारदार की विशेष उपस्थिति में भव्यता व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व नटवर स्कूल स्थित रोटरी चौक में सुबह 9 बजे मनाया गया।

भारत माता की पूजा कर प्रारंभ - - सचिव रोटेरियन नयन अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर्व की खुशी में रोटरी चौक को खूबसूरत रंग बिरंगे झालरों व गुब्बारों से सजाया गया था। जिसकी खूबसूरती देखते ही बनी। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया व सभी ने मधुर स्वर में राष्ट्र गान किया और स्थल भारत माता के जयकारे से गुंजायमान हुआ। वहीं रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए और अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि ऊँचे गगन में यूँ ही सम्मान से लहराता रहे अपने वतन का तिरंगा। इसी तरह अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने भी सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई देते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के उत्थान में हम सभी लोग मिलजुल कर अपना बहुमूल्य योगदान दें तब पुनः हमारा देश विश्व गुरु बनेगा।

बच्चों को दिया गया उपहार - - कार्यक्रम के अन्तर्गत रोटरी चौक में शहरवासियों को प्रसाद व नाश्ते चाय का वितरण किया गया व बच्चों को टॉफी, चॉकलेट व गुब्बारे बांटा गया जिसे पाकर वे अत्यंत ही प्रसन्नचित हुए। वहीं रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के कार्यक्रम की शहरवासियों ने बेहद सराहना की। इनका रहा योगदान - - स्वतंत्रता दिवस पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल,सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश थवाईत, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती नुपूर गुप्ता, पूर्व सचिव सूरज जायसवाल, उत्पल जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गिरधर खेमका, सुबोध खीरवाल, मनोज श्रीवास्तव, अजय सोंथालिया, प्रमोद पटेल, सूरज अग्रवाल, नीलम जायसवाल, रश्मि खीरवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।










