लॉयंस क्लब प्राइड ने किया खुशियों की पोटली कार्यक्रम रायगढ़ - - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व की खुशी में मानवीय सेवा धर्म का उत्कृष्ट परिचय देते हुए लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ अध्यक्ष पूनम सिंह, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष डॉ स्नेहा चेतवानी व पीकेएस डॉयरेक्टर पवन सिंह की पहल से समाज के उन तमाम जरुरतमंदों का ख्याल रखते हुए वृद्धाश्रम व महालक्ष्मी मंदिर मार्ग की महिलाओं को उनकी जरुरत की चीजों का उपहार स्नेह व सम्मान के साथ जब भेंट किए तो यह मानवता व सेवा का खूबसूरत मंजर देख हर किसी की आँखों के समंदर से खुशी और ज़ज्बातों के अश्क अनायास छलक गए।

बुजुर्गों ने दी दिल से दुआएं - - समाज के उन तमाम जरुरतमंद बुजुर्गों व महिलाओं को जब खुशी की पोटली का स्नेह भरा उपहार दिया गया तो उनके हृदय की खुशी उनकी आँखों व अधरों से साफ़ झलक रही थी। वहीं उन्होंने लॉयंस क्लब प्राइड रायगढ़ की सेवा व सहयोग भावना देखकर सदस्यों को अत्यंत ही प्रसन्नचित होकर हृदय से दुआएँ दी।जिसे देख - सुनकर लोगों का मन भी यही कहने के लिए विवश हो गया कि अनमोल जिंदगी को यूँ ही व्यतीत करने में ही भलाई है।

हर संभव जरुरतमंदों रखें ख्याल - - अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुबह “वतन के रंग - लॉयंस के संग” कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद, लॉयंस क्लब प्राइड, रायगढ़ द्वारा “खुशियों की पोटली” सेवा कार्यक्रम वृद्धाश्रम, महालक्ष्मी मंदिर एवं मार्ग की महिलाओं के बीच किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत समाज वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को स्नेह और अपनापन देने के उद्देश्य से नाश्ता और मिठास की छोटी पोटली का स्नेह भरा उपहार दिया गया। जिसका उद्देश्य समाज के जरुरतमंद लोगों के प्रति जागरूकता और समाज सेवा की भावना और उन्हें भी प्रेम एवं खुशी देना है ताकि उनको भी खुशी मिले। वहीं यह सेवा कार्य लॉयंस क्लब प्राइड, रायगढ़ द्वारा किया गया।










