अन्य गतिविधियाँ

शीतला षष्ठी पर्व पर रॉक स्टार विजय सिंह ने मधुर भजनों की दी यादगार प्रस्तुति निहाल होकर झूमे मस्त झूमे लोग

रायगढ़ – – शहर के कोष्टापारा स्थित माता शीतला मंदिर में शीतला षष्ठी पर्व की खुशी में पूर्व पार्षद प्रभात साहू व सामाजिक कार्यकर्ता विनायक षडंगी, राज षडंगी (गोलू) और मोहल्ले के श्रद्धालुओं ने विधिवत ढंग से शीतला माता की पूजा अर्चना व महाभंडारा कर षष्ठी पर्व मनाया व पर्व की खुशी में शानदार भजन संध्या का आयोजन भी विगत 23 मार्च को किया। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सिंगर रॉक स्टार विजय सिंह ने माता समलाई व माता शीतला के श्री चरणों में नतमस्तक व पूजा अर्चना करने के बाद अपनी टीम के कलाकारों के साथ यादगार भजन संध्या का आयोजन किया।

वहीं रॉक स्टार विजय सिंह ने उस भजन संध्या कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर उपस्थित सैकड़ों लोग भावविभोर होकर मधुर भजनों के साथ निहाल होकर मस्त कार्यक्रम के समापन तक झूमते रहे। इस आयोजन की सभी लोगों ने सराहना की। शहर का लाड़ला बेटा व छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सिंगर रॉक स्टार विजय सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये देश भर में अपनी शानदार प्रस्तुति से लाखों कलाप्रेमियों का दिल जीत चुके हैं और जहाँ भी प्रस्तुति देते हैं लोग इनके कायल हो जाते हैं। चाहे मधुर भजनों की प्रस्तुति हो या फिर बॉलीवुड फिल्मों के नगमें विजय सिंह अपनी मखमली सदाओं से कलाप्रेमियों को निहाल ही कर देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page