अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन रायगढ़ – – गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आईटीआई क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। फाइनल में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी और एम.जे. क्रिकेट अकादमी की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।
एम.जे. क्रिकेट अकादमी की पहली पारी–कोच महेश दधिची ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एम.जे. क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए।टीम की ओर से कप्तान युवराज यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 60 गेंदों में 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा आयुष ने 52 गेंदों में 61 रन (10 चौके, 1 छक्का) की उपयोगी पारी खेली। निचले क्रम में अनुप चौबे ने तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जबकि शौर्य एस. गुप्ता ने 22 रन जोड़े।गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की ओर से पहली पारी में अभ्युदय श्रीवास ने 2 विकेट, जबकि शौर्य सिंह राजपूत, शौर्य पांडेय और सैत्रिशा प्रधान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी – उन्होंने बताया कि दूसरी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम 25.3 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सैत्रिशा प्रधान ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 62 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। उनके अलावा शौर्य सिंह राजपूत ने 18 रन, पक्षालिका टोप्पो ने 16 रन और शौर्य पांडेय ने 10 रन का योगदान दिया, लेकिन बड़ा लक्ष्य होने के कारण टीम जीत तक नहीं पहुँच सकी।एम.जे. क्रिकेट अकादमी की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करते हुए आदित्य कुमार मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी कसी हुई गेंदबाज़ी ने गुरुकुल की रन गति पर पूरी तरह ब्रेक लगाया। इस तरह एम.जे. क्रिकेट अकादमी ने फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

मैन ऑफ द मैच–फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी और नेतृत्व के लिए युवराज यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट अवॉर्ड्सबेस्ट बैट्समैन युवराज यादव, बेस्ट बालर आदित्य कुमार मिश्रा, बेस्ट विकेटकीपर पक्षालिका टोप्पो व मैन ऑफ द सीरिज अनुप चौबे को मिला। वहीं प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने में टीम के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



