राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो रायगढ़ ने वृद्धाश्रम में मनाया दीपावली महापर्व


रायगढ़ – – राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो रायगढ़ जिला अध्यक्ष व गौ रक्षा ( महिला मोर्चा) वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम रवि द्विवेदी ने विगत दिवस शहर के वृद्धाश्रम में जाकर दीपावली महापर्व मनाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकाश मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस टीम थाना चक्रधर के साथ कार्यक्रम वृद्ध आश्रम पहाड़ मंदिर में बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया व उनके साथ कार्य करके जिस खुशी का अनुभव हुआ उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

वहीं सभी वृद्धजनों ने आशीर्वाद दिया वाकई सभी को खुशियां देने की एक अच्छी पहल है और इस सराहनीय कार्य के लिए पूरे पुलिस विभाग का बेहद सकारात्मक सहयोग रहा। इसके लिए पुलिस विभाग टीम के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मुझे जरुरतमंद लोगों के साथ अपने जीवन की खुशी को शेयर करने से आत्मिक खुशी मिलती है।