अन्य गतिविधियाँ

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जुट मिल शाखा ने किया मिलेट्स जागरुकता का आयोजन


रायगढ़ – – अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जुट मिल शाखा रायगढ़ ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के प्रयोजन से मिलेट्स जागरुकता का आयोजन किया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जुट मिल अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि विगत सोमवार 23 दिसंबर को बावर्ची होटल में हमारी प्रांतीय अध्यक्ष अरुणा का आगमन हुआ। जिसमें हमारी महिला सशक्तिकरण प्रमुख रेखा महमिया, रीना बापोडिया एवं आंचल प्रमुख सुमन सांवरिया एवं शाखा की सभी सदस्य उपस्थित थे। वहीं अरुणा से मीटिंग के दौरान बहुत सी बातें हुई जिसमें अरुणा जी ने हमें हमारी टीम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे से समझाया एवं जो भी सदस्य को डाउट था उसे अरुणा ने क्लियर करके समझाया व एक जुट होकर काम करने का संदेश दिया। वहीं सभी ने एक साथ मिलकर अरुणा जी का दुपट्टा एवं पौध देकर स्वागत किया।

रेखा महमिया ने दिया संदेश – – महिला सशक्तिकरण प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया ने मिलेट्स प्रतियोगिता के पश्चात सदस्यों को जागरूक होने क़ो कहा व बच्चों में भी इसके प्रति रुझान और फ़ास्ट फ़ूड की जगह मिलेट्स को अपनाने को कहा और बताया केक का प्रचलन क़ो देखते हुये सभी माताओं को मिलेट्स केक बनाने का हवन किया। वहीं उन्होंने कहा कि आज पूरे राष्ट्र की 19 शाखाएं इस प्रतियोगिता में भाग लें रही और इसके महत्त्व को समझ रही हैं। जिसके अंतर्गत झारखण्ड बिहार गुजरात ओड़िशा पश्चिम बंगाल दिल्ली बिहार छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश,असम आदि प्रदेश बाद चढ़ कर मिलेट्स की महत्ता क़ो समझा रहे हैं।

इनकी रही उपस्थिति – – वहीं कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन जुटमिल जोन   शाखा रायगढ़ अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, सचिव अंशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल,सदस्या, ममता कमल,रेनू बेरीवाल,सरोज अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page