सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में आचार्य व्यक्तित्व विकास आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

बच्चों को दी गई विविध ज्ञानवर्धक जानकारियाँ
रायगढ़ – – स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय राजीव नगर रायगढ़ में आचार्य दीदीयों के व्यक्तिगत विकास को दृष्टिगत रखते हुए तृतीय आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सफलता सम्पन्न हुआ। इस वर्ग का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती ,ॐ और भारत माता के समक्ष संस्था के प्राचार्य जगदेव प्रसाद पटेल और आचार्य श्यामलाल पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की वन्दना कर किया।

तत्पश्चात् विद्यालय के शारीरिक शिक्षण प्रमुख आचार्य श्याम लाल पटेल ने शारीरिक शिक्षण के अंतर्गत समता और विद्या भारती द्वारा निर्धारित व्यायाम योग कराया गया। जो शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है। रजनी थवाईत आचार्या के द्वारा “प्रयोग आधारित शिक्षण” के अंतर्गत पानी में तैरने-डूबने वाले वस्तुओं की पहचान कराया गया। इस सुन्दर प्रस्तुति के बाद उजाला साहू आचार्या के द्वारा वैदिक गणित को रोचक विधियों से शिक्षण कराया गया। इसके अन्तर्गत अंक , बीजांक , परममित्र अंक ब्रह्मांक आदि का परिचय कराते हुए बीजांक के द्वारा किसी संख्या में 9 का भाग देने पर कितना शेषफल होगा ? दी गई संख्या 9 से पूर्णतः विभाजित है अथवा नहीं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। *कविता तिवारी आचार्या* द्वारा गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विषय वस्तु को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए गतिविधि कर शिक्षण कराने की कलात्मक विधि प्रस्तुति की।

वर्तनी सुधार पर जोर – – वहीं संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने हिन्दी भाषा शिक्षण के दौरान अंतर्गत उच्चारण एवं वर्तनी विषय पर हिन्दी वर्णमाला के वर्णों का उच्चारण स्थान का बोध कराते हुए वर्तनी सुधार की ओर जोर दिया गया। वहीं सरस्वती वंदना और संस्कृत गीत ” जय महा मंगले जय सदा वत्सले ” का अभ्यास रेवती मालाकार आचार्या ने अभ्यास कराया। वहीं संस्था प्रमुख जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य ने कहा कि आचार्य आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने का उद्देश्य है कि आचार्य बन्धु – भगिनीयों की दक्षता, क्षमता और कुशलता में वृद्धि विकसित करना। जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक बने। इस प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के आचार्या तीजा पटवा , विजया लक्ष्मी पटेल , दीपिका साहू , ममता वंजारी , सुषमा होता , योगिता राठौर , अंजू चन्द्रा , अन्नु चौहान , फुलेश्वरी लहरे ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस प्रशिक्षण वर्ग से लाभान्वित हुए।



