आध्यात्म

छह सगी बहनों की संगीत धारा से बहेगी ग्राम खिचरी में राम कथा की रसधार

रामनवमीं के अवसर पर संगीतमय मानस कथा गायन प्रवचन का कार्यक्रम

रायगढ़ – – बरमकेला तहसील मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम खिचरी में रामनवमीं के पावन अवसर पर 27 मार्च शुक्रवार को भव्य संगीतमय रामकथा गायन एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस रामकथा वाचन एवं गायन कार्यक्रम में जिला राजनांदगांव कांकेतरा के सिन्हा परिवार से छः सगी बहनों की “एकता मानस परिवार” की संगीतमय प्रस्तुति से ग्राम खिचरी सहित पूरे बरमकेला अंचल के मानस प्रेमी लाभान्वित होंगे। आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व सरपंच मनोहर पटेल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम खिचरी में ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य संगीतमय  रामचरित मानस गायन एवं  कथा वाचन का कार्यक्रम बीच बस्ती जगन्नाथ मंदिर परिसर में सम्पन्न किया जा रहा है।

जिसमें राजनांदगांव कांकेतरा के प्रतिष्ठित सिन्हा परिवार से एकता मानस मंडली के छः सगी बहनों द्वारा अलग-अलग वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि व लय ताल के साथ रामचरित मानस गायन के माध्यम से भगवान राम की चरित्र व लीला का गुणगान किया जायेगा । इस आयोजन के पूर्व में ग्राम के मानस  प्रवक्ता राज्यपाल पुरस्कृत एवं मानस मर्मज्ञ डॉ.बलदेव प्रसाद मिश्र सम्मान से सम्मानित व्याख्याता भोजराम पटेल द्वारा गीत संगीत के साथ रामकथा का वाचन किया जायेगा वहीं स्थानीय कलाकारों की भी आयोजन में सहभागिता होगी । उक्त भव्य एवं दिव्य संगीतमय मानस गायन एवं कथा प्रवचन में रामभक्त श्रद्धालु जन सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम में उपस्थित होकर रामकथा का रसास्वादन करते हुए पुण्य के भागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page