आध्यात्म

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी पहुंचे “अखंड ॐ नमः शिवाय” जाप के संध्या महाआरती में

संध्या महाआरती में शामिल होकर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि हेतु की मंगलकामना

रायगढ़। धर्म रक्षा समिति एवं संस्था हिंद सेवक के सामूहिक तत्वाधान में राजा महल के समीप माता समलाई मंदिर प्रांगण में चल रहे “अखंड ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप कार्यक्रम के छठवें दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी पूजन स्थल पहुंचे और हजारों रुद्राक्ष से निर्मित अद्भुत शिवलिंग के दर्शन कर रायगढ़ सहित पूरे छग की खुशहाली और सुख समृद्धि हेतु मंगलकामना की, दर्शन उपरांत भगवान श्री महादेव की संध्या में होने वाली शिव आरती में भी से सम्मिलित हुए।


इस दौरान सभी सदस्यों ने श्रावण के पवित्र मास में इस महान और अद्भुत धार्मिक कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति के संयोजक विकास केडिया सहित सभी शिवभक्त सदस्यों की खूब सराहना की और कहा कि इस अनुष्ठान के शुभ अवसर पर भक्तों की उपस्थिति एवं श्रद्धा-भक्ति ने माहौल को शिवमय बना दिया। भोलेनाथ की कृपा से सभी को सुख-समृद्धि मिले।

संध्या आरती पश्चात वित्त मंत्री द्वारा श्रदालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी वितरण किया गया। वहीं इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ता , प्रेस क्लब, अग्रवाल मित्र सभा,अग्रसेन सेवा संघ,पुर्वांचल भोजपुरी समाज, भाजपा विधि प्रकोष्ठ, श्याम मंदिर महिला समिति,थवाईत समाज, दिव्य शक्ति,लिनेस क्लब, लायंस क्लब, रोटरी क्लब रायल एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page