आध्यात्म

साइबर जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पहल

रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की अभिनव पहल से रोटरी चौक, रायगढ़ में “चित्रकला प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का अत्यंत महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय है – “साइबर जागरूकता (इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराध से बचाव) कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश थवाईत के मार्गदर्शन में यह पहल छात्रों में डिजिटल सुरक्षा तथा इंटरनेट के प्रति सतर्कता जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। रोटेरियन अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने बताया कि आज के डिजिटल युग में बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा की जानकारी अत्यंत आवश्यक हो गई है। इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से न सिर्फ उनकी रचनात्मकता को मंच मिलेगा बल्कि वे साइबर अपराध के खतरों एवं उनसे बचाव के प्रति भी जागरूक होंगे।प्रतियोगिता निम्न तीन वर्गों में आयोजित होगी।

तीन वर्ग में होगी प्रतियोगिता – – रोटरी क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रथम वर्ग: कक्षा 6 से 8, द्वितीय वर्ग: कक्षा 9 से 12 व तृतीय वर्ग: कक्षा 12 के ऊपर सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व दो प्रोत्साहन पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रविष्टियां जमा करने का स्थान – – रोटरी क्लब कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने सभी स्कूलों व अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में अवश्य भाग दिलाएं ताकि साइबर के प्रति सजग पीढ़ी का निर्माण किया जा सके।वहीं प्रविष्टियाँ जमा करने के स्थान संजीवनी नर्सिंग होम विजय बुक डिपो, श्याम टॉकीज रोड, उमेश ट्रैवल्स, ढिमरापुर रोड, जायसवाल बैटरी, हंडी चौक, वैरायटी स्टोर्स, रायगढ़ स्टेडियम के पास निर्धारित किया गया है व इसकी अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2025 (रविवार) सुबह 9 से 5 बजे तक है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन पीएचएफ उमेश थवाईत 9300403201, मनोज श्रीवास्तव 7697924446से संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह प्रतिभागियों के चित्रों की प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सायं 5 बजे, रोटरी चौक, रायगढ़ आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता जिले के सुप्रसिद्ध चित्रकार मनोज श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में संपन्न होगा व कार्यक्रम के सह अध्यक्ष रोटेरियन साहेब सिंह हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव नयन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष उमेश थवाईत और मनोज श्रीवास्तव, सूरज जायसवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page