सीए की फाइनल इम्तिहान में छठवें रैंक हासिल कर शहर के स्वराज बापोड़िया ने देश में बढ़ाया राज्य का मान

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रायगढ़ - - शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति शिव बापोड़िया व उनकी अर्द्धागिंनी नामचीन समाजसेवी श्रीमती रीना बापोड़िया के होनहार सुपुत्र व सुभाष बापोड़िया के भतीजे स्वराज बापोड़िया ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6 (AIR 6) हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य और रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया है। साथ ही वे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी बने हैं। उनकी इस शानदार कामयाबी से पूरा परिवार, शहर व छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है।

प्रतिभा से लबरेज स्वराज की खासियत - - प्रतिभावान स्वराज बापोड़िया बचपन से ही मेघावी विद्यार्थियों है। इन्होंने अपनी मेहनत व लगन से सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 6 व सीए इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया रैंक 28 वां और भारत की शीर्ष चार फर्मों में से एक Ernst & Young (EY) से आर्टिकलशिप पूरी की।इसी तरह होनहार स्वराज ने St. Xavier’s College, कोलकाता से B.Com (Honours) में द्वितीय स्थान व कक्षा 12वीं में 98.2% अंकों के साथ रायगढ़ टॉपर और कक्षा 10वीं में 97.8% अंकों के साथ ईस्टर्न रीजन टॉपर रहकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया है। इसी तरह प्रतिभावान स्वराज सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी समान रूप से निपुण रहे हैं। वे स्टेट लेवल शतरंज खिलाड़ी रहे हैं और वाद-विवाद, खेलकूद, नृत्य, संगीत जैसे विविध क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे हैं। स्कूल और कॉलेज दोनों स्तरों पर उन्होंने सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभाई।

परिवार की परंपरा व गरिमा को बढ़ाया आगे - - वहीं स्वराज के बड़े भाई श्रेयश बापोड़िया भी परिवार की इस मेधावी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और वर्तमान में गूगल, बेंगलुरु में कार्यरत हैं। दोनों भाईयों की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई-- होनहार स्वराज की इस शानदार कामयाबी से छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने स्वराज को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “रायगढ़ के होनहार स्वराज बापोड़िया ने CA परीक्षा में ऑल इंडिया छठवीं रैंक हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ स्वराज ने छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मेरी ओर से हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल व सफल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनायें।”वहीं स्वराज की इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायगढ़, लैलूंगा और छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और परिवार का साथ हो, तो कोई भी सफलता सुनिश्चित है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page