शिक्षिका डॉक्टर मनीषा दुबे को मिला कर्मवीर शिक्षक सम्मान

रायगढ़ – – विगत 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती गुरु नानक देव जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर समाज सेवी संस्था आनंद सागर सेवा प्रवाह समिति बिलासपुर ने कर्मवीर सम्मान का आयोजन किया। जिसमें रायगढ़ जिले से डॉक्टर मनीषा दुबे को सम्मानित किया गया।

वहीं इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण नाथ दिवाकर वाजपेई, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉक्टर विनय कुमार पाठक रहे। सम्मान के लिए शिक्षकों का चयन एनजीओ की अध्यक्ष बाइक राइडिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर सुषमा पांडे द्वारा किया गया। इसमें राज्य के उन शिक्षकों का चयन किया गया था जो लिंक से हटकर काम करते हैं। इसलिए इस सम्मान का नाम भी कर्मवीर शिक्षक सम्मान रखा गया है। डॉ मनीषा दुबे को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ नेतृत्व महिला सशक्तिकरण एवं किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य लाभ एवं विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों पर अपना विशेष योगदान के लिए दिया गया है। वहीं डॉ मनीषा दुबे को यह सम्मान मिलने से शहरवासी व परिजन अत्यंत हर्षित हैं और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।