आधुनिक डिजिटल संसाधनों से अपडेट हो रहा अनुपम इलेक्ट्रॉनिक्स

एक जून से बॉलकिशन कॉम्प्लेक्स में मिलेगी सुविधा रायगढ़ - - शहर के अनुपम इलेक्ट्रॉनिक्स की पूरे जिले में अपनी एक अलग ही विशिष्ट पहचान है। ग्राहकों की जरुरतों व उनके मनपसंद उत्पाद को पहली प्राथमिकता देना इनका प्रमुख ध्येय भी है। यही वजह है कि विगत 1998 में एक छोटे से स्वरूप में शुरू हुआ अनुपम इलेक्ट्रॉनिक्स आज अपनी गुणवत्ता, भरोसे और सेवा की वजह से एक विशाल वटवृक्ष की भांति फैल चुका है व वर्षों की मेहनत और ग्राहकों के अपार विश्वास से यह प्रतिष्ठान अब और भी भव्य, आधुनिक डिजिटल संसाधनों से अपडेट होकर आगामी एक जून से शहर के बालकिशन कॉम्प्लेक्स (रामनिवास टॉकीज के सामने) शिफ्ट हो रही है। वहीं नए स्थान पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, नवीनतम प्रोडक्ट्स और अधिक स्पेस के साथ अब एक बेहतर अनुभव मिलेगा।

यह मिलेगी ग्राहकों को सुविधा - - अनुपम इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी अनुपम केडिया ने बड़ी विनम्रता से कहा कि सम्मानीय ग्राहकों के सकारात्मक सहयोग से विगत 25 वर्षों से सेवा करने का सुअवसर मिला है। वहीं अब ग्राहकों को और भी बेहतर सुविधा देने के लिए बालकिशन कॉम्प्लेक्स नव स्थान में डिजिटल संसाधनों से अपडेट किया जा रहा है। ताकि उनको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े व नए स्थान पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, नवीनतम प्रोडक्ट्स और अधिक स्पेस के साथ एक बेहतर अनुभव मिलेगा। इसी तरह एलजी, सैमसंग, ब्लूस्टार और वोल्टॉस जैसे देश के चार प्रमुख ब्रांड्स रायगढ़ में पहली बार अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

विशेष छूट और उपहार - - उन्होंने कहा कि सम्मानीय ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा देने के साथ-साथ शुभारंभ के अवसर पर विशेष छूट और उपहार देने की व्यवस्था होगी वहीं हमारे समाज व देश के वीरों का सम्मान करते हुए सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के लिए 1500 रु. तक की विशेष छूट दी जाएगी। इसी तरह अन्य ग्राहकों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों में निश्चित छूट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे हर वर्ग के ग्राहक को फायदा मिल सके।

ग्राहकों का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद - - संचालक अनुपम केडिया ने कहा कि विगत 25 वर्षों से हमें सम्मानीय ग्राहकों का अपार प्रतिसाद मिल रहा है और विश्वास भी है सदैव मिलता रहेगा। वहीं हमारा सिद्धांत भी वाजिब दाम, सही सर्विस, समय पर डिलीवरी, उत्तम व प्रामाणिक प्रॉडक्ट की उपलब्धता सम्मानीय ग्राहकों को देना है। वहीं संस्थान को मांग अनुरुप और भी हाइटेक किया जाएगा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page