हमारे देश के सैनिकों की रक्षा के लिए किया जा रहा सवा लाख महामृत्युंजय जाप

श्री श्याम मंडल रायगढ़ की पहल

रायगढ़ - - श्री श्याम मंडल रायगढ़ जो अपने  धार्मिक आयोजनों से  पूरे देश में ख्याति प्राप्त है परन्तु आज धार्मिक आयोजन से परे देश भक्ति में भी अपनी मिशाल कायम की है। अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यगण हमारे देश के सैनिकों की रक्षा के लिए श्याम मंदिर परिसर में ग्यारह सुयोग्य पंडितों के सानिध्य में महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें सभी सदस्यगण भी शामिल हैं। वहीं अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा का कहना है कि श्री श्याम मडंल परिवार प्रत्यक्ष रूप से तो बॉर्डर पर जा कर युद्ध नहीं कर पा रही है परन्तु देश के लिए लड़ रहे हमारे सैनिकों के प्राणों की रक्षा एवं उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए मृत्यु को टालने वाले बाबा महा काल के महा मृत्युंजय का सवा लाख पाठ 11 पंडितों द्वाराश्री श्याम मंदिर प्रांगण  में प्रारंभ कर दिया गया है एवं सोमवार शाम 5 बजे महायज्ञ किया जाएगा।जिसमें समस्त श्याम प्रेमी गण एवं शहर वासी अपने हाथों से आहुति देंगे।

अध्यक्ष के नेक कार्य की हो रही सराहना - - शहर में श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा के इस देश हित की पवित्र भावना व नेक कार्य की सर्वत्र सराहना हो रही है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य आनंद गर्ग ने बताया कि हमारे देश के सैनिकों की रक्षा के लिए ग्यारह पंडितों के सानिध्य में सवा लाख महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। महामंत्र जाप के पश्चात आगामी 12 मई सोमवार को शाम पांच बजे हवन- शांति किया जाएगा। जिसमें समस्त शहरवासियों से निवेदन है कि इस पुण्य कार्य में भाग लेकर। हमारे देश के सैनिकों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page