अन्य गतिविधियाँ

बाल मंदिर में मनभावन प्रतियोगिता का आयोजन

मारवाड़ी महिला ब्राह्मण की अभिनव पहल

रायगढ़ – – भगवान परशुराम जयंती की खुशी में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अभिनव पहल से विगत 23 से 26 अप्रैल तक समाज के बच्चों, युवतियों व महिलाओं के लिए शाम को पांच बजे से रात 8.30 बजे तक विविध प्रतियोगिता का आयोजन अध्यक्ष श्रीमती रमा दीपक शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसमें समाज के बच्चे, युवतियाँ व महिलाएँ उत्साह के साथ भाग ले रहीं हैं।

प्रतियोगिता का सभी ने लिया आनंद – – इस कार्यक्रम के अन्तर्गत आज तीसरे दिन भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना पूर्व अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष बबीता सुनील शर्मा और उनकी टीम की तरफ से महाआरती की गई व इसके बाद विविध प्रतियोगिता नींबू दौड़, मैं और मेरी काम वाली, पुष्पहार स्ट्रा चना गेम प्रतियोगिता का मनभावन कार्यक्रम किया गया। वहीं इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया व विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

30 को शोभा यात्रा स्वागत – – अध्यक्ष श्रीमती रमा – दीपक शर्मा ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम जी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की सभी सदस्याएं शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का रात आठ बजे भगवान परशुराम मंदिर के पास स्वागत करेंगी वहीं समिति के विविध कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्याएं अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। शोभा यात्रा को भव्यता देने में जुटे सदस्य – – ब्राम्हण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण समाज सदस्यों की उपस्थिति में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसे भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव टिंकू आदित्य शर्मा, अरविंद शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा में भाग लेने का अनुरोध किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
<p>You cannot copy content of this page</p>