रीजन प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित हुई आशा बेरीवाल

रायगढ़ - - अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब का रीजन कॉन्फ्रेंस रीजन चेयरपर्सन श्रीमती लता अग्रवाल के नेतृत्व में विगत 26 तारीख को होटल श्रेष्ठ में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में रीजन नाइन के सभी क्लबों के साथ जिला के बड़े पदाधिकारीयों का आगमन बतौर अतिथि के रूप में हुआ। इस कार्यक्रम में रायगढ़ के विधायक छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कांफ्रेंस में लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी, लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन ,लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ,लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ,लॉयंस क्लब रायगढ़ कैटालिस्ट ,लॉयंस क्लब खरसिया सिटी ,लॉयंस क्लब ब्लैक डायमंड छाल ,लॉयंस क्लब सारंगढ़ सिटी, लॉयंस क्लब सारंगढ़ गोल्ड शामिल हुए। अतिथि के रूप में कोरबा से प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजैएफ लायन विजय अग्रवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ रिपु दमन पुसरी ,पूर्व गवर्नर लायन शैलेश अग्रवाल जी ,विशिष्ट अतिथि लॉयन सुनील लेंध्रा व जॉन चेयरपर्सन मनोज अग्रवाल एवं ऋषि अग्रवाल की उपस्थिति रही। वहीं रीजन कान्फ्रेंस अतिथियो के मंचासन होने के बाद ध्वज स्थापना की गई । तिरंगे की स्थापना सीटी क्लब के अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोढ़ा के द्वारा एवं लॉयंस ध्वज की स्थापना प्राइड क्लब कि अध्यक्ष लॉयन आशा बेरीवाल के द्वारा संपन्न हुई। दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। जोन चेयरपर्सन तथा रीजन सेक्रेटरी ने अपने रीजन मे हुए कार्यो कि जानकारी दी।मंचस्थ सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में क्लबों के कार्यो की सराहना की। वहीं इस रीज़न कॉन्फ्रेंस में लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते व सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ऑफ रीजन का प्लेटिनम अवार्ड लायन्स क्लब प्राइड कि अध्यक्ष लॉयन आशा बेरीवाल को  देकर सम्मानित किया गया।इसी तरह एक्टिव चेयरपर्सन का पुरस्कार डाॅ सविता साव ,डायमंड चेयरपर्सन का पुरस्कार आशा बेरीवाल को,  रीजन सचिव का अवार्ड मनीष वर्मा को मिला इसके अलावा सचिव का अवार्ड सीमा बलानी को एवं कई मेंबरों को एक्टिव मेंबर्स के अवार्ड मिले ।सर्वश्रेष्ठ स्क्रैपबुक एवं सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रदर्शन का अवार्ड भी लॉयंस क्लब प्राइड के हिस्से में आया। इस तरह से लॉयंस क्लब प्राइड को 21 अवार्ड मिले व रीजन कान्फ्रेंस में लॉयंस क्लब प्राइड के 25 सदस्य शामिल हुए।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page