अन्य गतिविधियाँ

श्रीमती राम दुलारी देवी मित्तल का परलोक गमन

रायगढ़ – – शहर की प्रतिष्ठित फर्म बिसेसरलाल कुन्दनलाल,श्रीराम हाईटेक व कोतरा रोड की प्रतिष्ठित मित्तल परिवार की आधार स्तंभ बेहद मृदुभाषी आध्यात्मिक प्रवृति की श्रीमती रामदुलारी देवी का मंगलवार 12 नवंबर सुबह 10,30  बजे  गोकुलवास हो गया।मृदुभाषी, उदार, धर्मपरायण श्रीमती रामदुलारी देवी 90 वर्ष की थी व कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। श्रीमती रामदुलारी पुत्र बजरंग कमल सहित पुत्री पोतों पोतियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है।उनके निधन के समाचार से कोतरा रोड सत्तीगुड़ी चौक, सदर बाजार में शोक की लहर छा गई थी ।कयाघाट स्थित मुक्ति धाम में  सांय 5 बजे अंतिम संस्कार में भारी संख्या में स्नेहीजन परिवारजन व  नागरिको ने शामिल होकर अश्रुपूरित  विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page