रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न

रायगढ़ – – रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में बुधवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रायगढ़ में राज्य स्तरीय अंडर-15, अंडर-17 एवं अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिताओं हेतु चयन के उद्देश्य से आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में Yonex फैदर शटल कॉक का उपयोग किया गया।चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे व अंडर-19 वर्ग: 01 से 05 नवम्बर 2025, कबीरधाम में आयोजित होगा।अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग: 11 से 15 नवम्बर 2025, रायपुर में आयोजित होंगे।

ट्रायल परिणाम--अंडर-15 वर्ग बालिकाएँ विजेता – रिंकी पटेल, उपविजेता – अदिति सिंह, बालक विजेता – लक्ष्य प्रधान, उपविजेता – हर्षित कुमार, अंडर-17 वर्ग बालक विजेता – नवनीत कुमार, उपविजेता – अनुराग बघेल, बालिकाएँ विजेता – अन्या विजयवर्गीय उपविजेता – रिंकी पटेल, अंडर-19 वर्ग बालकविजेता – आमन खान, उपविजेता – नवनीत कुमारसंघ अध्यक्ष अकरम खान एवं सचिव सौरभ पंडा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रायगढ़ जिले के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।वहीं संघ के संरक्षक अरुण बेरीवाल, सुभाष अग्रवाल, चेयरमैन प्रवीर शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बजाज, सह सचिव कुंदन सिंह, एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अरुणा चौहान, राजेश यादव, अजय थवाईत, श्याम गोयल, कन्हैया शर्मा, राकेश पटेल एवं हितेश वर्मा उपस्थित रहे और विजेताओं को शुभकामनाएँ दी।



