प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के नेतृत्व में हो रही 6 दिवसीय यात्रा

छत्तीसगढ़ के अग्रबंधुओ में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह

रायगढ़ - - आगामी 22 मार्च से 27 मार्च तक 6 दिवसीय स्पेशल ट्रेन द्वारा प्रयाग काशी  विंध्याचल अयोध्या यात्रा को लेकर छग के अग्रबन्धुओ में जबरदस्त उत्साह है जानकारी देते हुए संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने बताया कि जैसा अग्रबन्धुओ में इस यात्रा में जाने का जुनून है मासांत तक ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित हो जावेगी। प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के अनुसार ऐसी यात्रा के लिए छग के अग्रबन्धु काफी उत्सुक थे और उनकी मांग पर  ही प्रान्तीय अग्रवाल संगठन ने यह यात्रा आयोजित की है। यात्रा प्रभारी राजेन्द्र राजू अग्रवाल ने आगे जानकारी देते बताया कि माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ से 22 मार्च से प्रारम्भ यह यात्रा राजनांदगांव दुर्ग रायपुर बिलासपुर होते उसी रास्ते 27 मार्च को वापस डोंगरगढ़ आएगी यात्रा में देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थंल प्रयाग,काशी विंध्याचल व अयोध्या के दर्शन श्रद्दालुओं को सम्पूर्ण उचित इंतजाम के साथ कराया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकरणी से जुड़े बजरंग लाल बीके ने बताया समस्त सुविधा से परिपूर्ण इस यात्रा में श्रद्दालुओं के लिये कई तरह की धार्मिक, साहित्यिक व मनोरंजक प्रतियोगिता क्विज,अग्र प्रश्नोत्तरी गेम्स ,सरप्राइज उपहार देने की योजना भी बनाई है।  ट्रेन के कोच के नाम अग्रसेन जी, माता माधवी व 18 गोत्र से रखे जावेगे व संगठन के सक्रिय सदस्य भी अलग अलग कोच की समस्त देखभाल व यात्री सुविधा का ख्याल रखेंगे।वहीं ट्रेन के रास्ते के पड़ाव में अनेक वैश्य,अग्रबन्धु व सामाजिक संगठन यात्रियों के स्वागत सत्कार हेतु छग प्रान्तीय संगठन को आगे बढ़कर स्वयं सूचित कर रहे हैं। वरिष्ठ प्रान्तीय  उपाध्यक्ष  अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल जो नगर से जाने वाली दो ऐसी ट्रेन के साक्षी रहे हैं उनके अनुभव के अनुसार सक्रिय संगठन प्रान्तीय अग्रवाल संगठन भी  उसी मापदंड पर सुखद व सुविधाजनक यात्रा श्रद्धालुओं को कराएगा ओर यात्रियों को सुखद विशेष धार्मिक,पारिवारिक आत्मीय आनंद की अनुभूति होगी इसमें कोई शक नहीं है। जिले व शहर के श्रध्दालु ट्रेन के आरक्षण हेतु बजरंग लाल बीके कोतरा रोड,बाबूलाल अग्रवाल लाल टंकी,कमल मित्तल सदर बाजार व नरेश अग्रवाल मिठ्ठुमुडा गोगा मिल रोड से  अतिशीघ्र संपर्क किया जा सकता है।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page