इनरव्हील दिवस समारोह का आयोजन

रायगढ़ - - रायगढ़ की सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने विगत 10 जनवरी को इनरव्हील दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य गैलेक्सी मॉल के रूफ टॉप पर एकत्र हुए, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत मस्ती, नृत्य और केक काटने के साथ हुई। इस दौरान क्लब के सभी पूर्व अध्यक्षों और कार्यक्रम अध्यक्षों के योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का समापन हाउसी खेल के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल, सचिव श्रीमती रिंकी सोनी और एडिटर श्रीमती वीना अग्रवाल के साथ साथ पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे एक यादगार अनुभव बताया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page