विजयवीरभान शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस


रायगढ़ – – विजय वीरभान शर्मा (पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़) ने अपना जन्म दिवस उन्नायक सेवा समिति अंतर्गत संचालित एडल्टस उम्मीद घरौंदा बौद्धिक व विकासात्मक आश्रम में धूमधाम के साथ मनाया।वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। सब ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर उन्हें फल,बिस्किट,मिष्ठान एवं गिफ्ट वितरित किया। सभी बच्चों ने विजय वीरभान शर्मा को बधाई दी और इस नेक कार्य की सराहना की।


मुझे आत्मीय खुशी मिलती है – – वहीं विजय बीरभान शर्मा ने इस खुशी के मौके पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि वह पिछले 6 वर्षों से अपना जन्म दिन इन मासूम दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर मनाते आ रहे हैं। उन्हें इस कार्य से विशेष आत्मीय खुशी मिलती है। और उनके यह जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब वे हैदराबाद से अपना इलाज करवा कर वापस आए तब से इन बच्चों के बीच समय बिताना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है। उनकी मुस्कान और खुशियों से जीवन की सच्ची खुशी मिलती है। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित प्रभारी ने मारवाड़ी ब्राह्मण समाज एवं महिला समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। दिव्यांग बच्चों को भी समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने विजय वीरभान शर्मा की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस आयोजन से यह सिद्ध हो गया कि समाज में जागरूकता और सहानुभूति के साथ हम दिव्यांग बच्चों के जीवन को और भी खुशहाल बना सकते हैं।


इनकी रही उपस्थिति – – कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा परमहंस रोडवेज (संरक्षक ब्राह्मण सेवा समिति), प्रवीण शर्मा (अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति). अमित शर्मा मोंटी (उपाध्यक्ष), संदीप शर्मा (उपाध्यक्ष), सत्य प्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष), आशीष शर्मा (उपाध्यक्ष), अरविंद शर्मा (कोषाध्यक्ष), राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, चक्रपाणि शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभम शर्मा, प्रदीप कुमार, कृष्ण शर्मा (बूटी), देवान शर्मा (लड्डू), संजय कुमार श्रीमती संतोष शर्मा आयुष मेडिकल (संरक्षण मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति), रमा शर्मा (अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति), बबीता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति), पुष्पलता शर्मा (अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (महिला प्रकोष्ठ) जिला रायगढ़), सपना शर्मा (सचिन मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति), श्वेता शर्मा, निधि शर्मा, मंजू शर्मा, गायत्री देवी, निशा शर्मा, ममता शर्मा, मंजू शर्मा, रिया शर्मा, सुनीता शर्मा, लता शर्मा, डॉ मनीषा की गरिमामयी उपस्थिति रही।



