शिक्षाविद् रामचन्द्र शर्मा को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार

संस्कार स्कूल की प्राचार्या को भी पुरस्कार, जिले का नाम रौशन कर रहा संस्कार स्कूल

रायगढ़ - - जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को ईयूमीडिया द्वारा  राष्ट्रीय स्तर के स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्कार स्कूल के एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन ने बताया कि सोमवार को इन पुरस्कारों की घोषणा हुई। जिसमें ईयू संस्था के द्वारा भेजे गए निमंत्रण में जानकारी दी गई कि संस्कार स्कूल के द्वारा किए जा रहे शानदार कार्यों एवं प्रबंधन के चलते तथा प्राप्त हुए फिडबैक के आधार पर रामचन्द्र शर्मा एवं रश्मि शर्मा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सी.पी. देवांगन ने यह भी बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा वर्ष भर करवाए जाने वाले व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, उच्च स्तर की रहती हैं। जिसके चलते विभिन्न संस्थाओं के द्वारा अभिनंदन कर संस्कार पब्लिक स्कूल को पुरस्कृत किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

राजधानी में होगा सम्मान समारोह--आयोजन समिति ईयू मीडिया की सीनियर मैनेजर कोमल शर्मा ने मेल के द्वारा यह बताया कि यह पुरस्कार वितरण समारोह राजधानी रायपुर में 11 जनवरी को एक निजी फाईवस्टार होटल में आयोजित होगा। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा को स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए आमंत्रण पत्र एवं पुरस्कार मिलने की जानकारी दी गई है।

वर्सन

रामचन्द्र शर्मामार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूलयह हमारा सौभाग्य है कि हमारे द्वारा संस्कार स्कूल में की जा रही गतिविधियों को प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। यह सम्मान केवल हमारा सम्मान न होकर पूरे रायगढ़ जिले का सम्मान है। हम इससे उत्साहित होकर आगे और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे। सभी सहयोग देने वालों एवं रायगढ़ वासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page