रायगढ़ – – शहर के ड्रेस डिजाइनर दयाशंकर नामदेव ने बताया कि विगत दिवस तीन अक्टूबर को नागपुर महाराष्ट्र के गोमती होटल में देशमुख क्रिएशन के बैनर तले नागपुर फैशन आईकॉन 2k 26 सेशन 02 नागपुर का सबसे बड़ा टेलेंट शो हुआ। जिसमें मेंहदी, रंगोली, डांसिंग सिंगिग, मेकअप आर्टिस्ट के साथ मेगा मॉडलिंग शो प्रोग्राम हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ड्रेस डिजाइनर दयाशंकर नामदेव ने मॉडलिंग शो में पार्टिशिपेट किया और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाते हुए मिस्टर नागपुर सेकेंड रनर अप अपने नाम किया साथ ही 50 की उम्र में होते हुए भी यंग ब्वायज की टीम से टक्कर लेते हुए अपना एक अलग मकाम बनाया। उसके लिए मिस्टर टैंड सेटर का प्राइज भी अपने नाम किया।

वहीं मराठी थीम राउंड में संत शिरोमणी नामदेव जो स्वयं मराठी संत और विट्ठल के परम भक्त थे। उनकी भूमिका में रैंप पर अपनी प्रस्तुति देकर खूब प्रशंसा बटोरे साथ पूरे नामदेव समाज और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया।वहीं इस उपलब्धि के लिए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।







