Homeअन्य गतिविधियाँइंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा गर्भ संस्कार व मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम...

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा गर्भ संस्कार व मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

spot_img

रायगढ़ – – आईएमए जो की देश के डॉक्टरों की संस्था है। संस्था ने आज 24 अक्टूबर को सीएचसी पुसौर में गर्भ संस्कार कार्यक्रम किया। आईएमए अध्यक्ष डॉ प्रभात पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को गर्भ के समय रखने वाली सावधनी , ख़ान – पान , सात्विक दिनचर्या व नियमित जाँच संबंधित जानकारियां दी गईं । डाक्टरों व उपस्थित गर्भवती माताओं के बीच एक ज्ञानवर्धक परिचर्चा हुई । कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को स्वल्पाहार और फल वितरित किया गया । मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज ही पुसौर के आत्मानंद स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया । डॉक्टरों ने किशोरियों को मासिक धर्म संबंधित सावधानियो व अन्य माहवारी संबंधित समस्याओं के बारे में बताया ।

बच्चों ने भी डाक्टरों से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा शांत किया । कार्यक्रम के अंत में सभी 164 बच्चों को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचसी पुसौर के बीएमओ डॉ. विनोद नायक व उनके टीम का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष डॉ . प्रभात पटेल, सचिव डॉ. आर. के. गुप्ता , fogsi के अध्यक्ष डॉ. त्रिभुवन साहू , उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल , सचिव डॉ. कीर्ति नंदा सहित डॉ. मालती , डॉ . मेनका पटेल , डॉ. भारती पटेल , डॉ. रजनी पटेल उपस्थित रहे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments