रायगढ़ - - शहर की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता बीना चौहथा ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग देश में प्रकृति प्रशिक्षण अभियान आज वार्ड नंबर 8 में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के नेतृत्व में पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 8 की विजयलक्ष्मी संजीत के संजीत के नेतृत्व में वार्ड नंबर 8 केरल सामुदायिक भवन में किया गया। इस शिविर में जिला चिकित्सालय आयुष विंग से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ विभा पटवर्धन तथा आयुष चिकित्सक डॉ सोनल शुक्ला के द्वारा यहां भारत सरकार के द्वारा “देश का प्रकृति परीक्षण “ अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों का मोबाइल ऐप द्वारा उनकी प्रकृति का परीक्षण किया गया।

वहीं इसके द्वारा सभी को अपनी प्रकृति का ज्ञान हो सकता है। जिसके अनुसार अपने खानपान तथा दिनचर्या जीवनशैली के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसका पालन करके सभी कोई बीमारियों से बच सकते है तथा स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही अपना प्रकृति का डिजिटल सर्टिफिकेट अपने मोबाइल में प्राप्त होगा। जिसके अनुसार अपना जीवनशैली में बदलाव लाकर हमेशा स्वस्थ बने रह सकते हैं।








