रायगढ़ – – सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में बड़े हर्ष उल्लास एवं भाव भक्ति के साथ नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य श्री पटेल ने बताया कि कन्या भोज में सरस्वती शिशु मंदिर समिति की व्यवस्थापक एल. पी.कटकवार, अभिभावकों में राजेश कुमार मेहर, अरुण देवांगन,शामिल हुए। वहीं प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे समस्त दीदी आचार्यों का सहयोग रहा समस्त दीदी आचार्यों ने बड़े भाव भक्ति के साथ नौ कन्याओं का पूजन अर्चन कर सभी भैया बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए कामनाएं की। व्यवस्थापक एल. पी.कटकवार ने त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की जानकारी लेते हुए आगे बेहतर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। अंत में सभी भैया बहनों को माता रानी का भोग प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।







