शब्द शिल्पी सम्मान से सम्मानित हुई डाॅ.सुधा देवांगन

रायगढ़ – – साहित्य के प्रति समर्पित डाॅ सुधा देवांगन ‘शुचि’ने पुन:साहित्य संस्कृति की नगरी रायगढ़ जिले का मान बढ़ाया।राजधानी रायपुर की साहित्यिक सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा साहित्यकार और सामाज सेवियों का सम्मान 20 अप्रेल को वृंदावन हॉल में किया गया जहां डाॅ.सुधा को उनकी सामाजिक समरसता परआधारित रचना के लिए उन्हें ‘शब्द शिल्पी ‘सम्मान से सम्मानित किया गया।

विगत 14अप्रैल को उन्हें राजधानी रायपुर में ‘कोसल पुत्री सहभागिता सम्मान’ से सम्मानित किया गया था जै जोहार साहित्यिक संस्था द्वारा। इससे समाज और रायगढ़ के साहित्यकार डाॅ आशा मेहर किरण, डाॅ अजय पटनायक, डाॅ गुलशन, स्वाति पंडया, अरूणा साहू, आरती मेहर सभी साहित्यकारों द्वारा बधाई प्रेषित की है वहीं उनका कहना है कि निश्चित ही डॉ सुधा ने रायगढ़ का मान बढ़ाया है।



